मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Jan-2023 09:45 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कलेर थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में देर रात बंद पड़े सात घरों को चोरों ने एक साथ निशाना बनाया। चोर एक के बाद एक सात घरों में घुसे और लाखों रुपए कैश और सोने, चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने खेतों बिखरे पड़े सामानों को देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
एक साथ सात घरों में हुई चोरी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, जिन सात घरों में एक साथ चोरी की वारदात हुई है, सभी घर बंद थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाग मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वान दस्ते की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी घर मालिकों को घटना की जानकारी दे दी है।
जानकारी के मुताबिक किशोर कुमार, कईल साव, हरिदास सिह, अर्जुन सिंह, राजनंदन सिंह, मनोज सिंह और स्नेहलता देवी के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। सातों घरों के लोग बाहर रहते हैं। जिन लोगों के घरों में चोरी की घटना हुई है उसमें मनोज सिंह बेतिया में उत्पाद अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। चोर खासकर वैसे घरों को निशाना बना रहे हैं, जो बंद पड़े हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।