Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
21-Oct-2023 01:03 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में ठंड की आहत के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एकसाथ आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया है। शातिर चोर 6 घरों से कैश और गहना समेत लाखों रुपए की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेलन गांव की है।
चोरी की पहली वारदात तेलन वार्ड नंबर 8 निवासी मुकुंद सिंह के घर में हुई है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए, इसके बाद चोर रात में घर में घुस गए और चोरों ने सोना और चांदी के कीमती गहनों समेत हजारों रुपए चुराकर फरार हो गए। इसके साथ ही साथ उसी गांव के पांच घरों में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने काला रंग का ड्रेस व हाफ पैंट पहन रखा था।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अज्ञात चोरों को तलाश कर रही है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस के द्वारा गस्ती भी किया जा रहा है बावजूद इसके चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग दहशत में हैं।