Masked Aadhaar Card : मास्क्ड आधार कार्ड क्या है? जानें फायदे, इस्तेमाल और डाउनलोड करने का पूरा तरीका Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Gangotri Dham: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बैन, मुखबा से लेकर पूरे परिसर में लागू होगा निर्णय; जानिए.. फैसले के पीछे की वजह Bihar news : 'तुझ में ही रब दिखता है ...', इंस्टाग्राम पर रील स्क्रोल करते हुए दिखी लड़की का वीडियो फिर मैसेज से शुरू हुआ इश्क का सफ़र, अब हो गया यह कांड Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में बनेगा वर्ल्डक्लास स्विमिंग एकेडमी, अंतरराष्ट्रीय तैराकों की तैयारी को मिलेगी नई दिशा Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत Katihar firing video : फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, कोढ़ा गैंग के नाम से बढ़ा तनाव, पुलिस ने ली सख्ती UGC Act 2026: UGC के नए कानून के खिलाफ देशभर में विरोध, बिहार और यूपी से लेकर राजस्थान में प्रदर्शन तेज; जानिए.. वजह
03-Nov-2023 05:40 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जिले के शातिर बदमाश कारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश में कारी सिंह के पड़ोसी ने ही गोली मारकर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि कारी सिंह अपने घर से थोड़ी दूर खेत में शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी स्थित महाज़ी टोला की है।
मृतक की पहचान महाजी टोला के वार्ड 8 निवासी रामनाथ सिंह के 35 वर्षीय बेटे कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही गोली मारकर कारी सिंह को मौत के घाट उतार दिया। आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद की है।
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कारी सिंह पूर्व में मर्डर, लूट, डकैती, किडनैपिंग और रंगदारी सहित अन्य मामलों में अपराधी है, जो बेल पर था। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।