ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : शर्त लगाकर Momos खाना पड़ा महंगा, 150 पीस खाने के पास...

बिहार : शर्त लगाकर Momos खाना पड़ा महंगा, 150 पीस खाने के पास बेहोश होकर गिरा; हॉस्पिटल में हुई मौत

15-Jul-2023 10:42 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक अजीबो-गरीब खबर कर सामने आ रही है। यहां मोमोज चैलेंज ने युवक की जान ले ली है। युवक ने पहले सौ पीस से अधिक मोमोज खाए उसके बाद वो बेहोश होकर गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। जिसके बाद इस घटना को लेकर इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


दरअसल, जिले के थावे थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर गया था। जहां दोस्तों से शर्त लगाकर उसने 150 मोमोज खा लिए। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। 



बताया जा रहा है कि,थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विशुन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पासवान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर मोबाइल दुकान चलाता था और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। इस दौरान उसके कुछ दोस्त पहुंचे तथा मोमोज खाने को लेकर शर्त लगा दी। दोस्तों के साथ युवक मोमोज के ठेले के पास पहुंच कर एक-एक कर 150 मोमोज खा लिये। इसके बाद उसके अन्य दोस्त चले गए और विपिन कुमार पासवान भी अपनी दुकान पर चला गया, जहां कुछ देर के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 



इधर, युवक की मौत के बाद ग्रामीण शव को लेकर सिवान जिले के बड़हरिया पहुंच गए।  लेकिन सिवान जिले के बड़हरिया थाने की पुलिस ने मामला गोपालगंज का बता उसे थावे भेज दिया। जिसके बाद थावे थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।