किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
11-Feb-2022 04:37 PM
SHEKHPURA : शेखपुरा में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया। यहां एक नवविवाहिता अपने ही चचेरे भाई के साथ ससुराल से फरार हो गई। महज पांच दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। नवविवाहिता के फरार होने की जानकारी जैसे ही ससुरालवालों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। ससुराल के लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद लड़की के पिता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते 5 फरवरी को पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की रहनेवाली लड़की की शादी शेखपुरा निवासी लड़के से हुई थी। शादी के बाद लड़की मायके से विदा होकर शेखपुरा स्थित अपने ससुराल आ गई। किसी तरह चार दिनों तक वह ससुराल में रही और पांचवें दिन मौका पाकर वहां से फरार हो गई।
शादी वाला घर था लिहाजा घर के सभी लोग अन्य कामों में व्यस्त थे। इसी बीच गुरूवार को लड़की वहां से भाग निकली। जब ससुरालवाले लड़की के कमरे में गए तो उसे गायब पाया। लड़की सभी जेवरात, कपड़े और कीमती सामान लेकर फरार हो गई थी। ससुरालवालों ने जब इस बात की जानकारी लड़की के पिता को दी, आनन-फानन में लड़की के घरवाले शेखपुरा पहुंचे।
लड़की के मायके वालों द्वारा खोजबीन की गई तो पता चला कि लड़की को उसका चचेरा भाई शादी की नीयत से लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। पूरे मामले पर बरबीघा थाना अध्यक्ष ने बताया कि अगवा युवती की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।