ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार: शराबियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत कई जवान घायल

25-Aug-2024 01:11 PM

By First Bihar

HAJIPUR: खबर वैशाली के राघोपुर से आ रही है, जहां शराबियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी गांव की है।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर पश्चिमी गांव में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही जुड़ावनपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शराबियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस दौरान शराबियों के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। 


इस हमले में थानाध्यक्ष समेत 6 जवान घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद के साथ आठ से दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी रही है।