ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / बिहार : शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर शव को छत से...

बिहार : शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर शव को छत से लटकाया, शराब पीने से मना किया तो कर दी हत्या

18-Feb-2022 05:29 PM

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को छत से लटका दिया। घटना सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जय राम गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब पीने से मना करने पर अक्सर अपनी पत्नी की बेरहमी पिटाई किया करता था। गुरुवार की देर रात वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।


मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय नीतू देवी के रूप में की गई है जो सेवा निवृत्त दारोगा रामविनय सिंह के बेटे अजित सिंह की पत्नी थी। आरोपी के पिता द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को आरोपी अजित अंडा लेकर घर पहुंचा था और पत्नी से अंडा बनाने को कहा। गुरुवार का दिन होने के कारण जब पत्नी ने अंडा बनाने से इनकार किया तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके बाद शराब के नशे में अजित ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतका के ससुर और बीमार सास का रो-रो कर बुरा हाल है। 


पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बेलाही जय राम गांव में कई लोग चुलाई शराब बनाने का काम करते हैं। गांव में ही शराब उपलब्ध होने के कारण अजित को शराब पीने की लत लग चुकी थी और शराब के नशे में अजित ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।