ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार : शराब से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, ग्रामीणों में शराब लूटने...

बिहार : शराब से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, ग्रामीणों में शराब लूटने की मची होड़

31-Mar-2022 12:21 PM

KAIMUR : खबर कैमूर से आ रही है, जहां शराब लदी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर शराब की लूट की। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित मोहनिया से रामगढ़ मार्ग की है। कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही कार सवार तस्कर मौके से फरार हो गए वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीण कार में रखी शराब की पेटियों को लूटने की होड़ मच गई। जिसको जितना शराब मिला लूटकर भाग निकले।


कहने को तो बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराब लूट का नजारा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में शराबबंदी कानून कितना प्रभावी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण कैमूर में शराब को रोकने के लिए समेकित चेक पोस्ट पर 24 घंटे एंटी लिकर टास्क फोर्स की तैनाती कर दी गई है बावजूद इसके तस्कर अवैध तरीके से बिहार में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं।


दरअसल, गुरुवार की सुबह मोहनिया से रामगढ़ के तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। कार में शराब भरा था इसलिए कार चालक और शराब माफिया मौके से फरार हो गए। जैसे ही ग्रामीणों ने कार में महंगी शराब देखी, महिला और पुरुष शराब की बोतलों को लेकर भागने लगे। मौके पर पुलिस के पहुंचते-पहुंचते लोगों ने आधा से ज्यादा शराब की लूट कर ली।