ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल

16-Dec-2022 04:20 PM

GAYA: बिहार में सड़क से लेकर सदन तक जहरीली शराब से हुई मौतों को लोकर संग्राम मचा हुआ है। छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 57 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सीवान में चार और बेगूसराय में एक शख्स की जहरीली शराब पीने से मौत की खबर है। छपरा, सीवान और बेगूसराय में जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की नींद खुली है और जिलों में विशेष छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसी बीच गया में शराब माफिया के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के इस हमले में दारोगा समेत कई जवान घायल हो गए हैं। घटना  बाराचट्टी थाना क्षेत्र के मनन बीघा गांव की है।


बताया जा रहा है कि पुलिस को मनन बीघा गांव में बड़े पैमाने पर शराब शराब निर्माण की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। पुलिस को गांव पहुंचता देख शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को देखकर ग्रामीण उग्र हो गये और हमला बोल दिया। हमले में दारोगा विजेंद्र कुमार तिवारी, पुलिस वैन का ड्राइवर दिलीप कुमार समेत कई जवान घायल हो गये। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वैन के शीशे भी तोड़ डाले।


मामले में पुलिस ने 17 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने हमलावरों में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बेगुनाह लोगों को शराब के मामले में फंसा रही है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इसी बीच, बाराचट्टी थाना की पुलिस भी वहीं पहुंची थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।