ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: शराब माफिया से हाथापाई के दौरान कुएं में गिरा पुलिस वैन का ड्राइवर, मौत से गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

07-May-2024 02:40 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उत्पाद पुलिस की गिरफ्त में आए शराब माफिया ने पुलिस वैन के प्राइवेट ड्राइवर के साथ हाथापाई कर दी। हाथापाई के दौरान ड्राइवर कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस वैन में तोड़फोड़ की।


दरअसल, मुंगेर में आगामी 13 मई को होने वाली वोटिंग को लेकर उत्पाद विभाग ने शराब और शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी में छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान टीम ने एक शराब माफिया को अरेस्ट किया। जिसके बाद माफिया खुद को छुड़ाने के लिए उत्पाद पुलिस के जवानों से हाथापाई करने लगा।


इसी धक्कामुक्की के दौरान उत्पाद विभाग में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर राकेश चौधरी पास में स्थित कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए मृतक ड्राइवर के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और पुलिस वैन में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।


मृतक के पिता सुबोध चौधरी ने बताया कि एक साल पहले ही उनके बेटे राकेश चौधरी ने प्राइवेट ड्राइवर के रूप में उत्पाद विभाग में ज्वाइन किया था। शादी के एक साल बाद ही राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।