ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

बिहार: बगीचे में छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप जब्त, नए साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी

17-Dec-2023 11:30 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। शराब पीने और बेचने के आरोप में बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी भी हो रही है। इसी कड़ी में उत्पाद पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने दो शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नए साल के जश्न में शराब को खपाने की तैयारी थी।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू बरौनी जंक्शन के राजवाड़ा में शराब की बड़ी खेप पहुंची है। यहां से शराब की खेप को दूसरे जगहों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। इस सूचना के बाद उत्पाद अधिक्षक सौरव कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग की पदाधिकारी पुष्पा भारती के नेतृत्व में छापेमारी की गई तो बड़ी सफलता हाथ लगी।


बताया जा रहा है कि न्यू बरौनी जंक्शन के पास स्थित बगीचे से फ्रूटी पैक में भारी मात्रा में शराब को बरामद किया गया है। बरामद किए गए करीब 19  कार्टन से अधिक मात्रा में उत्तर प्रदेश निर्मित शराब को जब्त करने के दौरान पुलिस ने मौके से दो शराब कारोबारियों को भी अरेस्ट किया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार शराब कारोबारियों से पूछताछ कर रही है।