ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: शराब के नशे में धुत मिला स्वास्थ्य विभाग का हेड क्लर्क, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

27-Apr-2024 08:05 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने के आदि हो चुके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों में कई सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं जो आए दिन सरकार की फजीहत करा रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां गिद्धौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल, दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए कुछ पदाधिकारी बाहर से आए हुए थे। निरीक्षण के दौरान हेड क्लर्क साकेत बिहारी कहीं नहीं दिखा। इसके बाद कर्मी उसके घर पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब हेड क्लर्क ने दरवाजा नहीं खोला तो तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। प्रधान लिपिक अपने कमरे में शराब के नशे में धुत पड़ा हुआ था और निरीक्षण करने आए पदाधिकारी के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हेड क्लर्क को जांच के लिए अस्पताल ले गई, जहां उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रधान लिपिक के खिलाफ अस्पताल में शराब पीकर हंगामा मचाने को लेकर गिद्धौर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज करने के बाद हेड क्लर्क को जेल भेज दिया है।