मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Mar-2023 04:44 PM
By First Bihar
SIWAN: सीवान में चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर एक शख्स की जान ले ली। आरोपी दबंग तबतक व्यक्ति को पीटते रहे जबतक की उसकी मौत नहीं हो गई। दबंगों ने मृतक शख्स पर सरसों चोरी का आरोप लगाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दबंग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक शख्स मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बथुलही गांव निवासी रघुनाथ यादव, इकबाल यादव और विक्की यादव के खेत में सरसों की फसल की बुआई की थी। सरसों की फसल तैयार होने के बाद मृतक ने फसल को काटकर खेत में रखा था। इसी बीच बिना बटाईदार को बताए तीनों जमीन मालिकों ने सरसों की फसल को उठा लिया और अपने घर लेकर चले गए।
मृतक ने जब इसके बारे में तीनों जमीन मालिकों से पूछा तो वे आगबबूला हो गए और सरसों चोरी का आरोप लगाकर बटाईदार की पिटाई शुरू कर दी। उस वक्त तो मामला किसी तरह से शांत हो गया और अगले दिन गांव में इसको लेकर पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान पंचों के सामने ही तीनों आरोपियों ने बटाईदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।