Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
26-Aug-2024 04:43 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक अधेड़ शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह मृतक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि जादू-टोना के चक्कर में व्यक्ति की जान ली गई है। घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव की है।
घटना की जानकारी मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस के साथ साथ एसडीपीओ सदर राम कृष्ण दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है।
मृतक के चचेरे भाई एवं अन्य परिजनों ने गांव के ही दो तीन लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। मृतक की पहचान बघाड़ी गांव निवासी जिया लाल मुखिया के 55 वर्षीय बेटे जानकी मुखिया के रुप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गांव के ही ज्ञानी के बेटे शिवम का आरोप है कि चूलहाई भगत ने उसकी माता के ऊपर जादू कर दिया है।
इसी गुस्से में शिवम बीती रात चूलहायी भगत को ढूंढते हुए जानकी मुखिया के घर आ पहुंचा, जहां पर उसने चूलहाई भगत के साथ गाली गलौज करना शुरू किया। गाली गलौज का विरोध करने पर शिवम और उसके पिता ज्ञानी जानकी मुखिया को पकड़ कर कहीं दूर अंधेरे में ले गया। सुबह जानकी मुखिया का शव बरामद किया गया।