Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
02-Jan-2024 10:01 AM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्याकर दी जबकि दूसरा जमीन कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों सड़क के किनारे अचेत होकर गिरे थे, तभी पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम की नजर उनपर पड़ी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना सफिया सराय ओपी क्षेत्र के इंद्रुख की है।
मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बेलन बाजार कृष्णा रोड निवासी 45 वर्षीय सौरभ सुमन उर्फ अजीत यादव के रूप में हुई है। जबकि घायस प्रॉपर्टी डीलर हसनगंज निवासी शैलेंद्र शर्मा है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार देर रात की है। गश्ती के दौरान पुलिस टीम को इंद्रुख भलार पथ पर दो लोग सड़क के किनारे गिरे हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
आशंका जताई जा रही है कि देर रात बदमाशों ने दोनों से लूटपाट की कोशिश की होगी और विरोध करने पर सौरभ सुमन को गोली मार दी होगी। मृतक की आंख के पास गोली का निशान मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।