ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार : शहीद दरोगा के श्राद्ध में सासाराम पहुंचे चिराग पासवान, CM नीतीश...

बिहार : शहीद दरोगा के श्राद्ध में सासाराम पहुंचे चिराग पासवान, CM नीतीश को ठहराया जिम्मेदार

13-Feb-2022 12:46 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव में आज जमुई के सांसद चिराग पासवान पहुंचे। बता दें कि पिछले दिनों औरंगाबाद में अपराधियों के हमले में दरोगा वीरेंद्र पासवान की मौत हो गई थी। आज उनका श्राद्ध कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने तथा परिजनों को ढाढस देने चिराग पासवान शिवसागर पहुंचे। 


इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला किया तथा कहा कि सीएम नीतीश कुमार प्रदेश के गृह मंत्री भी है और जिस तरह से पुलिस के अधिकारियों पर अपराधी हमला कर रहे हैं तथा उनकी जान ले रहे हैं। प्रदेश के लिए घातक है। लेकिन अभी तक सीएम नीतीश कुमार या उनके सरकार के कोई लोग यहां तक कि डीएम तथा एसपी भी परिजनों से मिलने तक नहीं आए हैं। 


साथ ही  चिराग पासवान ने कहा कि कानून की रक्षा के लिए जिस दरोगा ने जान दे दी, आज सरकार उनके परिजनों को पूछ नहीं रहा है। ऐसे में उनकी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक वारदातों के लिए सीएम नीतीश कुमार को सीधे जिम्मेदार ठहराया।