ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

25-Sep-2023 12:26 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां दिन के उजाले में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाना एक प्रेमी को काफी भारी पड़ गया। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और बिजली के पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से प्रेमी की जान बचाई। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पिडरोन पंचायत के दुफेड़ी गांव की है।


दरअसल, आरोपी युवक दिन के उजाले में ही अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इस बात की भनक लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक को रंगेहाथ धर दबोचा और उसे बिजली के पोल में बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक की पहचान लता गांव निवासी राजेश साहू के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि राजेश का पिछले कई सालों से दुफेड़ी गांव निवासी तीन बच्चों की मां से चल रहा था। रविवार को राजेश प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस दोनों प्रेमी प्रेमिका को थाने ले गई, जहां दोनों से पूछताछ कर रही है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही दोनों प्रेमिका को थाना लाया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार का कोई आवेदन पुलिस को नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।