लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
25-Apr-2022 01:10 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां महिला थाने की पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। तीन साल पहले शख्स ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने पीड़ित लड़की से शादी कर ली थी और दोनों पिछले तीन साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे और थाने में दर्ज केस को भूल गए। तीन साल के बाद महिला थाने की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल, 23 अप्रैल 2019 मुजफ्फरपुर के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी युवक को फेसबुक के जरिए दिल्ली की एक लड़की से प्यार हो गया था। लड़के के बुलाने पर लड़की दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ गई। जिसके बाद परिवार के लोगों को बताए बिना दोनों किराए पर कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच लड़के के घर वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। जिससे घबरा कर लड़का लड़की को छोड़ कर फरार हो गया था।
इसी बीच पीड़ित लड़की ने लड़के के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद लड़के की तय शादी टूट गई। जिसके बाद युवत ने पीड़ित लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने केस में सुलहनामा नहीं लगाया और केस चलता रहा। इसी बीच शनिवार को पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।