BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
15-Jul-2022 03:07 PM
SITAMARHI : सीतामढ़ी में गैंगरेप का एक सननीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी से इनकार करना एक युवती को भारी पड़ गया। लड़की के बॉयफ्रेंड ने बहाने से उसे मिलने के लिए बुलाया और दो दोस्तों के साथ उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले को पंचायत के स्तर पर दबाने की कोशिश की गई। इसी बीच पीड़ित लड़की थाने पहुंच गई और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
दरअसल, बेला थाना क्षेत्र निवासी आरोपी मो. कैश पीड़िता ने पहले को पीड़ित लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसपर शादी का दबाव बनाने लगा। हालांकि लड़की मो. कैश से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने सीधे तौर पर मो. कैश से शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज मो.कैश ने मन ही मन लड़की को सबक सीखाने की योजना बनाने लगा। बीते 24 जून को उसने गांव के सुनसान इलाके में लड़की को मिलने के लिए बुलाया।
तय समय पर लड़की मो. कैश से मिलने के लिए पहुंच गई। वहां पहले से दो लड़के मौजूद थे। तीनों ने पीड़ित युवती को दबोच लिया और बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तीनों युवक लड़की को बेहोश छोड़कर मौके से फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पंचायत के स्तर पर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई। पंचायत ने लड़की की शादी आरोपी से कराने का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की बेला थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चेकअप कराया। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद से तीनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी मो. कैश और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।