ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद अब एक्टिव हुई पुलिस

12-Feb-2023 01:25 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अब अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। उनके अंदर पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। अब राज्य के अंदर सरे आम गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।  इसी बीच अब एक ताजा मामला बिहार के गया से निकल कर सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। 


दरअसल, बिहार के गया में एक शादी समारोह में जमकर गोलीबारी की गई है। यह मामला जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवाल विगहा में शादी समारोह का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि, शादी समारोह में लोग झूम रहे हैं और साथ ही हथियार का खुलेआम प्रदर्शन करते हुए अंधाधुध हवाई फायरिंग करने में लगे हैं। हालांकि, इस घटना की सूचना मिलने पर रामपुर थाने में मामला दर्ज कर ली गई है। 


मिली जानकरी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  इस शादी समारोह में राइफल-पिस्टल समेत अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जब इस वीडियो की जानकारी पुलिस को लगी। तभी से पुलिस फायरिंग करने वालों को पहचान करने के काम में जुटी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


इधर, इस घटना का वीडियो गया एसएसपी आशीष भारती के पास भी पहुंचा। उसके बाद ही एसएसपी ने इसको लेकर रामपुर थाने को निर्देश दिया कि इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। एसएसपी के निर्देश के बाद रामपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी आरोपित की पहचान नहीं होने पर अज्ञात आरोपित बनाया गया। शादी समारोह में गोलीबारी करने वालों की पहचान में पुलिस जुटी है। एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि इस मामले की प्राथमिकी रामपुर थाना में दर्ज कराई गई है। जांच पड़ताल के बाद जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।