बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
01-Dec-2022 01:55 PM
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक ठेकेदार की हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने ठेकेदार के शव को एनएच के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। गुरुवार को ठेकेदार का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की है।
मृतक ठेकेदार की पहचान बैकुंठपुर के महारानी गांव निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ठेकेदार मनोज सिंह पिछले कुछ सालों से नगर ताना क्षेत्र के बंजारी मुहल्ले में रह रहे थे। बुधवार के मनोज सिंह किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर ले निकले थे लेकिन वापस घर नहीं लौटे और गुरुवार की सुबह मनोज सिंह का शव झाड़ियों से बरामद हुआ।
शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से मनोज सिंह की बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।