Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
23-May-2022 10:31 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के निसिहारा गांव की है। युवक खाना खा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक युवक की पहचान बड़गांव ओपी क्षेत्र के पलवा गांव निवासी 32 वर्षीय अवधेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि अवधेश बिरौल थाना क्षेत्र निसिहारा गांव में एक शादी समारोह में भोज खाने के लिए पहुंचा था। अवधेश कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक अवधेश के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।