Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
06-May-2022 02:27 PM
By DEEPAK
NALANDA: बिहार में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला नालंदा का है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक मासूम बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव की है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी काजबल्लभ यादव को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।मृतक 3 वर्षीय बच्चे का नाम प्रियांशु कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्चे के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि बीते 2 मई को गांव में बारात आई थी। वरमाला के पहले समधी मिलन की रस्म चल रही थी। इसी दौरान राजबल्लभ यादव और उसके कुछ साथियों ने कट्टा से फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली लगने से तीन साल का प्रियांशु जख्मी हो गया। परिजन घायल बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद बच्चे के परिजन नूरसराय थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।