मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Jul-2023 11:39 AM
By RAKESH KUMAR
ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक युवा इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को कोल्ड स्टोरेज में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। युवक शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था और शादी संपन्न होने के बाद वापस दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था।
मृतक की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के मिश्रकर्मा गांव निवासी हरी शंकर दयाल मिश्रा के 29 वर्षीय बेटे विकास मिश्रा के तौर पर हुई है, जो दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करने के साथ ही एक निजी संस्थान में इंजीनियर के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि विकास सोमवार को फॉर्म भरने की बात कहकर आरा के लिए निकला था और उसके बाद दिल्ली रवाना होने वाला था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
इसी बीच शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थिति निर्मित कोल्ड स्टोर से विकास का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
उधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले इसी विवाद को लेकर मारपीट भी हुई थी। जिसको लेकर विकास के पिता हरीशंकर दयाल ने थाने में केस भी दर्ज कराया था। उसी केस को उठाने का दबाव आरोपियों द्वारा बनाया जा रहा था। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है।