ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

बिहार: शादी में फूट रहे थे पटाखे, युवक ने भारत-पाकिस्तान के मैच से जोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार: शादी में फूट रहे थे पटाखे, युवक ने भारत-पाकिस्तान के मैच से जोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

26-Oct-2021 01:32 PM

KISHANGANJ:  बिहार के किशनगंज जिले के चुड़ीपट्टी इलाके में शादी समारोह के मौके पर जमकर आतिशबाजी की जा रही थी तभी कुछ लोगों ने शादी के मौके पर हो रहे आतिशबाजी को इंडिया और पाकिस्तान के मैच से जोड़ दिया। फेसबुक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए किशनगंज एसपी ने कार्रवाई की। पोस्ट करने वालों को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद सभी पर कार्रवाई की गयी। 


रविवार को दुबई में टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। मैच में 10 विकेट से पाकिस्तान ने भारत को हराया था। रविवार को दुबई में जिस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था उसी वक्त बिहार के किशनगंज जिले के चुड़ीपट्टी इलाके में शादी समारोह चल रहा था।


किशनगंज में शादी के मौके पर पटाखे फूट रहे थे और लोगों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिख दिया कि पाकिस्तान की जीत पर किशनगंज में पटाखे छोड़े गये है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा। इस पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्ति भी जतायी। 


फेसबुक पर पाकिस्तान की जीत पर आतिशबजी करने संबंधी पोस्ट किया गया था। तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्ट की जानकारी जब किशनगंज एसपी को हुई। तब उन्होंने इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। पुलिस के पदाधिकारियों ने जब इस मामले की जांच की तब पोस्ट करने वाले व्यक्ति को थाने पर बुलाया गया। 


पोस्ट करने वाले लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि चुड़ीपट्टी इलाके में एक शादी समारोह थी जिसमें शादी जैसे खुशी के मौके पर लोग आतिशबाजी कर रहे थे। शादी के जश्न को पाकिस्तान की जीत से देखा गया। जब पूरी बात समझ में आई तब पोस्ट करने वाले लोगों ने अपने पोस्ट को डिलिट कर दिया। 


इस मामले की जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जब छानबीन की गयी और गलत पोस्ट लिखने वालों से माफीनामा लिखवाया गया। सभी से 25-25 हजार रुपये का बांड भी भरवाया गया और यह लिखवाया गया कि भविष्य में वे ऐसी गलती नहीं करेंगे।


 डीएसपी हेडक्वार्टर अजीत सिंह ने इस पूरे मामले की जांच की तब यह पूरा मामला गलत पाया गया।  पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गलतफहमी की वजह से गलत मैसेज सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा था। पोस्ट करने वालों को चिन्हित किया गया और उनपर कार्रवाई की गयी।