मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
24-Jun-2023 10:23 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां शादी के महज पांच घंटे बाद ही एक नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना के बाद दुल्हन के मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया है। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के महापुर गांव की है।
दरअसल, महापुर गांव निवासी सुबोध मिस्त्री के बेटे रोहित शर्मा की शादी झारखंड के कोडरमा स्थित लालगढ़ गांव की युवती से शुक्रवार को नवादा के शोभनाथ मंदिर में संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों के दौरान नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। किसी तरह से शादी संपन्न होने के बाद शाम सात बजे नवविवाहित जोड़ा महापुर गांव पहुंचा। रस्मों के दौरान दुल्हन फिर से बेहोश हो गई।
आनन फानन में दुल्हन को पास के ही अलीगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे नवादा रेफर कर दिया। वहां से अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बाद में दुल्हन का महापुर गांव में ही दाह संस्कार कर दिया गया है। लोग मौत की वजह लू लगना बता रहे हैं।