कितने अमीर हैं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन? चुनावी हलफनामे में संपत्ति और 5 मामलों का खुलासा खगड़िया पुलिस ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब घर बैठे ऑनलाइन होगी शिकायत और सत्यापन लालू यादव के कथित आलीशान बंगले पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी के बाद अब नीरज कुमार ने भी की बंगले में स्कूल खोलने की मांग PURNEA: बिहार सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बनमनखी में दुकानों पर चला बुलडोजर वाहन जांच के दौरान 2.885 KG चांदी और 4 लाख कैश बरामद, दो गिरफ्तार Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Nitin Nabin: बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को मिलेंगी कितनी सुविधाएं, सैलरी मिलेगी या नहीं? जानिए.. Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसरों को लिखने भी आता ! BEO ने एक पन्ने की चिट्ठी में 12 से अधिक गलती की Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
08-Jul-2022 06:51 PM
BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है, जहां शादी के महज दो दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन को कोर्ट में हाजिर होना पड़ा। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी कर ली थी। इस बात से नाराज दुल्हन के पिता ने दूल्हे के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दूल्हे को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जबकि दुल्हन को भी हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। मामला बखरी थाना क्षेत्र के गनगरहौ गांव का है।
दरअसल, सच्चिदानंद महतो के बेटे मनोहर कुमार और घाघरा निवासी लड़की के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोहर गांव में ही एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता है। तीन साल पहले लड़की के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। लड़की ने मनोहर को पिता के इलाज के लिए घर बुलाया था। मनोहर लड़की के पिता के इलाज के लिए उसके घर आने जाने लगा। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा को बात प्यार मोहब्बत तक पहुंच गई।
दोनों की जाति अलग होने के कारण लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ बीते 6 जुलाई को दोनों की शादी ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में करा दी। शादी के बाद मनोहर पत्नी को लेकर अपने घर चला गया। इसी बीच लड़की के पिता ने पुलिस में बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। शादी के जोड़े में ही दुल्हर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची थी।