BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
19-Nov-2021 03:44 PM
DESK: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। ये रिश्ता जहां चट्टान की तरह मजबूत होता है तो वहीं हल्की सी दरार इस रिश्ते को खराब कर सकती है। हम बात मुंबई की सपना और छपरा के गुड्डू की कर रहे हैं। जिसने 2016 में शादी की थी। दोनों को एक बेटा भी है। लेकिन गुड्डू से शादी करके सपना बुरी तरह से फंस चुकी है। अब वह क्या कदम उठाए उसे खुद समझ में नहीं आ रहा है। पति की करतूत को बताने में भी उसे शर्म आती है।
दरअसल पीड़िता मुंबई की रहने वाली है जबकि उसका पति छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव का रहने वाला है। गुड्डू मुंबई में रोजी रोजगार के लिए गया था जहां उसकी मुलाकात सपना से हुई। जिसके बाद हिन्दू रीति-रिवाज के साथ गुड्डू ने 2016 में सपना से शादी रचाई। कुछ दिनों तक दोनों में संबंध अच्छे रहे लेकिन कुछ दिन बाद पैसों के लिए पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
सपना का कहना है कि उसके पति के द्वारा अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया जा रहा था। गुड्डू उसे पैसा कमाने की मशीन बनाना चाहता था लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह मजदूरी करके पैसे दे देगी लेकिन ऐसा काम नहीं करेगी। सपना पति की खातिर मजदूरी करने लगी और गुड्डू उसके पैसों पर ऐश करने लगा लेकिन पति को इन पैसों से संतोष नहीं था। उसे और पैसों की चाह थी जिसके लिए वह अपनी पत्नी तक का सौंदा करने को तैयार हो गया था लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई।
तब गुड्डू पत्नी को छोड़कर अपने घर भाग गया। छपरा आने के बाद फिर वह मुंबई नहीं लौंटा तब पति को खोजते हुए सपना छपरा पहुंच गयी और महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने गुड्डू सिंह के घर पर छापेमारी लेकिन घर में ताला लटका देख पुलिस लौट गयी। जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया। 15 दिनों तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर पहले की तरह ही गुड्डू सिंह महिला को मुंबई में अकेले छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला फिर अपने पति के घर जब सपना पहुंची तब उसकी सास, ननद और देवर ने मारपीट शुरू कर दी और उसे घर में घुसने नहीं दिया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।