Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
26-Mar-2022 02:53 PM
BHAGALPUR : भागलपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के छजोपुर गांव की है। यहां प्रेमी की मौत से आहत एक शादीसुदा प्रेमिका ने ससुराल में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले बड़े ही धूमधाम के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद भी वह अपने पुराने प्रेमी को नहीं भूल पाई थी। पिछले महीने अपराधियों ने उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर वह काफी दुखी थी और हताशा में आकर उसने खुदकुशी कर ली।
बताया जा रहा है कि सरोख गांव निवासी गणेश मंडल के बेटी मधु कुमारी की शादी ललमटिया थाना क्षेत्र के छजोपुर गांव निवासी मिथुन कुमार के साथ अप्रैल 2020 में हुई थी। परिवार के दबाव में मधु की शादी तो घर के लोगों ने करा दी लेकिन वह अपने प्रेमी को नहीं भूल पा रही थी।
मधु ससुराल में रहते हुए अक्सर अपने प्रेमी से फोन पर बात किया करती थी और जब भी वह मायके जाती, वहां अपने प्रेमी से मुलाकात जरूर करती थी। बताया जा रहा है कि पिछले महीने अपराधियों ने मधु के प्रेमी बहबलपुर निवासी शिव शंकर सिंह के पुत्र दीपक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रेमी की हत्या के बाद से ही मधु काफी परेशान रहने लगी थी और घर वालों से अक्सर उसकी चर्चा करती थी।
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जब घर में कोई नहीं था तो मधु ने प्रेमी दीपक सिंह के वियोग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इधर, घटना की सूचना मलते ही मौके पर पहुंची ललमटिया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।