मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Jun-2023 07:23 PM
By First Bihar
BANKA: बांका में शादी के महज पांच दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने अपनी जान दे दी। शुक्रवार को उसका शव ससुराल से बरामद किया गया। बीते 11 जून को बड़े ही धूमधाम के साथ उसकी शादी हुई थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बेलहल थाना क्षेत्र के नावीबांध गांव की है।
मृतक नवविवाहिता की पहचान नावीबांध गांव निवासी शंभू पंडित की पत्नी वंदना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारा गांव की रहने वाली वंदना की शादी महज पांच दिन पहले शंभू पंडित के साथ हुई थी। शादी के बाद शंभू अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा था। शुक्रवार की दोपहर वंदना ने किसी बहाने से घर से सभी लोगों को बाहर भेज दिया और कमरे में फांसी के फंदे से झूल गई।
घर के लोग जब वापस पहुंचे तो वंदना का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुसाइड करने से पहले वंदना ने किसी से मोबाइल पर बातचीत की थी।