Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
13-Jul-2023 07:58 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर लड़की को बुलाकर लाए और कमरे में बंद कर चारों ने बारी बारी से रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चारों बदमाशों को धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड के दलकाबा गांव निवासी इंद्रजीत यादव पीड़ित लड़की को अच्छे घर में शादी कराने का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर सीतामढ़ी स्थित अंबेडकर चौक लेकर आया था, जहां एक किराए के मकान में अपने 3 दोस्तों के साथ उसने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर थाना की पुलिस गश्ती के दौरान रिंग बांध से गुजर रही थी। सड़क से गुजर रही लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने जो कुछ बताया, उसे सुनकर पुलिस दंग रह गई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई और वारदात में शामिल इंद्रजीत यादव, सौरव यादव, अनिल यादव और जय किशोर कुशवाहा को धर दबोचा। सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें गैंगरेप में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।