ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार : शादी का झांसा देकर महीनों करता रहा गंदा काम, अब अश्लील...

बिहार : शादी का झांसा देकर महीनों करता रहा गंदा काम, अब अश्लील वीडियो भी कर दिया वायरल

04-Mar-2022 03:11 PM

HAJIPUR : वैशाली में ओझा द्वारा एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाने के मामला सामने आया है। घटना गरौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी ओझा एक बीमार बच्चे को ठीक करने का झांसा देकर उसकी मां के साथ महीनों तक संबंध बनाता रहा। इसी बीच आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और अब वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़ित महिला ने गोरौल थाने में अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी रामनाथ शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने तीन बच्‍चों के साथ रहती है और उसका पति बाहर रहता है। इसी बीच महिला के एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टरों से दिखाने के बावजूद कोई फायदा नहीं होता देख गांव के लोगों ने बच्चे को किसी ओझा से दिखाने की सलाह दी।


जिसके बाद महिला ने सेहान गांव निवासी रामनाथ शर्मा से संपर्क किया। महिला के बुलाने पर रामनाथ शर्मा उसके घर आया। झाड़-फूंक के बाद बच्चा ठीक हो गया। बच्चे के ठीक हो जाने पर सभी को ओझा पर विश्वास हो गया। लगातार आने-जाने के कारण ओझा ने बच्चे की मां को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर महीनों उसका यौन शोषण करता रहा।


इसी बीच आरोपी ओझा ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिनों तक मुजफ्फरपुर ले जाकर महिला को पत्नी के रूप में रखा और बाद में महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को गरौल स्थित उसके घर लाकर छोड़ दिया।


महिला के मना करने के बावजूद उसने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित महिला ने गरौल थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।