मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Mar-2023 08:56 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां एक युवक ने मर्दानगी साबित करने के लिए नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी युवक फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक डॉक्टरों ने उसे बताया था कि वह कभी बाप नहीं बन पाएगा, जिसके बाद उसने अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए लड़की के साथ रेप किया और उसे प्रेग्नेंट कर दिया। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
दरअसल, आरोपी युवक की शादी हुए 6 साल बीत गए थे। शादी के कई साल बीत जाने के बावजूद वह पिता नहीं बन पाया था। डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसमें कमी है और वह कभी बाप नहीं बन सकता है। इसके बाद आरोपी युवक ने अपनी मर्दानगी साबित करने की ठानी और एक 13 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते रहा।आरोपी ने लगातार तीन महीनों तक लड़की का यौन शोषण किया। जिसके बाद नाबालिक गर्भवती हो गई। नाबालिक के गर्भवती होने के बाद युवक उसे छोड़ कर फरार हो गया।
जब पीड़ित लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले भुजंगी मांझी ने उसकी 13 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद लड़की तीन महीने की गर्भवती हो गई। आरोपी ने यह भी धमकी दी है कि अगर उन्हें इस मामले में केस दर्ज कराई तो लड़की को जान से मार देगा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टावर लोकेशन के आधार पर मलयपुर थाना क्षेत्र के कैरीबाग मुसहरी गांव से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि डॉक्टरों की बात को झूठा साबित करने के लिए उसने ऐसा काम किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।