ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / बिहार : शादी समारोह में शामिल होने गए डॉक्टर और MR की मौत,...

बिहार : शादी समारोह में शामिल होने गए डॉक्टर और MR की मौत, बुरी तरह जख्मी हुए राजद नेता

08-Dec-2023 03:28 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों  के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  राजद नेता की कार एक खड़ी ट्रक में जाकर टकरा गई। जिसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, एक कार में सवार होकर दो लोग और राजद नेता प्रदीप सिंह सिवान के मैरवा शादी समारोह में गए थे। जहां शादी समारोह से लौटने के दौरान मैरवा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास खड़ी ट्रक से टककर हो गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि राजद नेता प्रदीप और ड्राइवर विकास सिंह जख्मी हैं। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान गोपालगंज के काकड़कुंड का गांव निवासी एमआर रणधीर सिंह उर्फ टिंकू सिंह के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान बनकटी गांव निवासी मनीष सिंह की बेटी डॉक्टर मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


उधर , इस घटना को लेकर मृतक मुस्कान कुमारी की भाभी ने बताया कि फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। ये सभी लोग अपने एक दोस्त की शादी में गए थे। लौटने के दौरान हादसा हो गया। मौत की सूचना मिलने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों ने पुलिस से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जबकि  मृतक रणधीर के परिजनो ने बताया कि रणधीर दो भाई और दो बहन है। एक बहन को शादी हो चुकी है। दो भाईयों में बड़ा रणधीर एमआर का काम करता था। सभी लोग शादी समारोह में गए थे।