ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / news / बिहार : शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने नाबालिग का किया रेप, प्रेग्नेंट...

बिहार : शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने नाबालिग का किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो अपनाने से किया इनकार

14-Nov-2022 09:39 AM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। वारदात कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना के बाद हर जगह ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर एक डॉक्टर इस तरह की घटना को अंजाम कैसे दे सकता है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नाबालिग अपनी दो बहनों और एक भाई के साथ गांव में ही रहती हती। इसी दौरान गांव के ही डॉक्टर सुजीत कुमार ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी सुधीर कुमार उसे अपनाने से इनकार करने लगा। 




घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत भी रखा गया। पंचायती में पैसे देकर मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़िता के परिजनों पर दवाब बनाने लगा। देखते ही देखते नाबालिग 8 महीने की गर्भवती हो गई तब जाकर पीड़िता के परिजनों ने कटरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 




पीड़िता की बहन का कहना है कि तबीयत खराब हो जाने की वजह से परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में रहते थे। इस दौरान छोटी बहन से शादी का झांसा देकर सुजीत कुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। वहीं, पूरे मामले पर पूछे जाने पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है आगे की कार्रवाई चल रही है।