ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से मिला हथियारों का जखीरा, हमले की...

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल से मिला हथियारों का जखीरा, हमले की फिराक में थे नक्सली

24-Jun-2022 07:52 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: औरंगाबाद में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामानों को बरामद किया है। नक्सली ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों को छीपाकर रखा था। पुलिस ने अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान यह सफलता हासिल की है।


औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे। इसके साथ ही मदनपुर थाना क्षेत्र के तरी, लंगुराही तथा पचरुखिया के निर्माणाधीन सीआरपीएफ कैंप के कार्य में भी बाधा पहुंचाने की योजना बनाई जा रही थी। जानकारी के आधार पर एसपी के नेतृत्व सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों की धमक मिलते ही नक्सली अपने हथियार और सामान को छोड़कर भागने के विवश हो गए।


एसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक 7.62 एसएलआर, एक 7.62 एएफआई बोल्ट रायफल, 7.62 एसएलआर की 257 गोली, एसएलआर की 3 मैगजीन, एक बोल्ट एक्शन मैगजीन, दो एमूलेशन पाउच, एक पिस्टल, दो पिस्टल की मैगजीन, 12 9mm पिस्टल की गोली, एक देसी बंदूक, एक मोटरोला कंपनी का हैंडसेट, 30-35 की संख्या में नक्सली साहित्य समेत भारी मात्रा में दैनिक इस्तेमाल की चीजों को बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।


news image


news image