ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / तमिलनाडु के लिए रवाना हुई स्पेशल टीम, हालात का जायजा लेकर सरकार को...

तमिलनाडु के लिए रवाना हुई स्पेशल टीम, हालात का जायजा लेकर सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

04-Mar-2023 02:05 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने शुक्रवार को विधानसभा में भारी हंगामा कियाा। हंगामें के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सदन में पूरे मामले को झूठा बताया था हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद हालात का जायजा लेने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी के नेतृत्व में स्पेशल टीम आज तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। तमिलनाडु पहुंचने के बाद स्पेशल टीम हालात का जायजा लेगी और सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी।


दरअसल, तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की हत्या और उनपर जानलेवा हमले को लेकर बिहार की सियासत पिछले कई दिनों से गरमाई हुई है।बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्षी दल बीजेपी स्पेशल टीम भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर रही थी। पहले तो सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालीन की बर्थडे पार्टी में केक काटकर बिहार पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को झूठा और भ्रामक बताया था। सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह पुराना है और उसमें बिहार और झारखंड के मजदूर आपस में लड़ रहे हैं।


तेजस्वी के इस बयान के बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के अंदर जोरदार हंगामा किया और सदन से बाहर निकल गए।बाद में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेंबर में जाकर उनसे मुलाकात की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्दी बिहार की एक टीम तमिलनाडु जाकर बिहारी मजदूरों की स्थिति का आकलन करेगी। उसके बाद आज मुख्यमंत्री का फिर से बयान आया कि स्पेशल टीम तमिलनाडु जाएगी।


अब सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी के नेतृत्व में स्पेशल टीम को तमिलनाडु भेजा है। टीम में बाला मुरूगन डी के अलावा राजेश कुमार स्पेशल सेक्रेटरी, श्रम विभाग, पी कन्न, आईजी समेत 4 से 5 अधिकारियों की टीम हवाई मार्ग से तमिलनाडु के लिए रवाना हुई है। स्पेशल टीम तमिलनाडु पहुंचकर वहां के हालात का जयजा लेगी और इसके बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। स्पेशल टीम की रिपोर्ट के बाद ही सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।