ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार से नहीं है आर्यन ड्रग्स केस का कनेक्शन, मोतिहारी एसपी ने किया...

बिहार से नहीं है आर्यन ड्रग्स केस का कनेक्शन, मोतिहारी एसपी ने किया इनकार

18-Oct-2021 05:45 PM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस से  मोतिहारी जेल में बंद ड्रग तस्करों के तार जुड़े होने से मोतिहारी एसपी ने इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि मुंबई का उस्मान शेख और विजय वंशी प्रसाद मोतिहारी जेल में बंद हैं। मोतिहारी जेल में बंद ड्रग तस्कर विजय वंशी प्रसाद के भाई अजय वंशी प्रसाद पर मुम्बई के कांदिवली वेस्ट पुलिस स्टेशन में कांड संख्या 52/21 दर्ज है।


 उसी मामले में मोतिहारी जेल में बंद मुम्बई के तस्करों के तार जुड़े होने के कारण एनसीबी की टीम मोतिहारी आई थी। मोतिहारी जेल में बंद दोनों  तस्कर पिछले साल नेपाल से मुम्बई 26 किलो चरस ले जाने के दौरान कार सहित चकिया टॉल प्लाजा के पास से गिरफ्तार हुए थे। 


NCB की टीम और कांदीवली वेस्ट थाने की पुलिस मोतिहारी में कैंप करने के बाद वापस खाली हाथ लौट गयी। सेंट्रेल जेल प्रशासन मोतिहारी ने मुम्बई की एनसीबी टीम के सत्यापन के लिए मोतिहारी एसपी को पत्र लिखा है। एसपी ने सत्यापन करने में असमर्थता जतायी जिसके बाद ड्रग्स तस्करों को एनसीबी नही ले जा सकी।