ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार से जाते-जाते वीसी की नियुक्ति कर गये फागू चौहान, मगध विश्वविद्यालय में...

बिहार से जाते-जाते वीसी की नियुक्ति कर गये फागू चौहान, मगध विश्वविद्यालय में कुलपति और प्रो. वीसी की नियुक्ति

13-Feb-2023 10:22 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही राज्यपाल फागू चौहान को बिहार से हटाकर मेघालय भेजने का आदेश जारी किया था। लेकिन पटना का राजभवन छोड़ने से पहले फागू चौहान ने मगध विश्वविद्यालय में वीसी और प्रो. वीसी की नियुक्ति कर दी है। राजभवन ने आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर शशि प्रताप शाही की नियुक्ति की गयी है। वही प्रो. वीसी के पद पर प्रो. ब्रजराज कुमार सिन्हा को बिठाया गया है। राजभवन ने बताया है कि वीसी और प्रो. वीसी की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच बैठक हुई। सरकार की सहमति मिलने के बाद ये नियुक्ति की गयी है। 


बता दें कि शशि प्रताप शाही फिलहाल पटना के एएन कॉलेज के प्रिसिंपल हैं। मगध विश्वविद्यालय में पिछले डेढ़ साल से प्रभारी वीसी और प्रभारी प्रो. वीसी के सहारे काम काज चल रहा था। नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति केसी सिन्हा मगध यूनिवर्सिटी के वीसी का काम देख रहे थे।