Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी
24-May-2023 07:10 PM
By First Bihar
PATNA: बागेश्वर धाम वाले बाबा आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गयी है। बिहार से जाते ही बाबा बागेश्वर को यह सुविधा दी गयी है। धीरेंद्र शास्त्री को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दिये जाने का ऐलान केंद्र सरकार ने किया है।
बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। केंद्र सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा को मंजूरी दी है। बता दें कि बीते दिनों आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसे लेकर अब केंद्र सरकार ने धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में इजाफा किया है। अब वे वाई कैटेगरी की सुरक्षा में रहेंगे उनके साथ कमांडों सहित 8 जवान रहेंगे।
बता दें कि बिहार के आईपीएस अरविंद पांडेय ने भी बाबा बागेश्वर की सुरक्षा की चिंता जताते हुए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की थी। अरविंद पांडेय बिहार के पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर तैनात हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि Z+Security की इस देश में सर्वाधिक आवश्यकता श्री बागेश्वर धाम सरकार के आदरणीय पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को है।
मालूम हो कि,इससे पहले आईपीएस अरविंद पांडेय बाबा बागेश्वर की तारीफों के पुल बांधते रहे हैं। अरविंद पांडेय ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि, एक बार फिर बिहार ने ही सिद्ध किया है कि ईश्वरीय शक्तियों का चमत्कार क्या और कैसे होता है। ज्यों ज्यों सुरसा मुख बढ़ा, बढ़े पवनसुत दून, देव करें अर्पित उन्हें कोटिक दिव्य प्रसून। बिहार का दैवी संपत्ति से संपन्न जन समुदाय श्री हनुमान जी महाराज के लिए कोटि कोटि पुष्प अर्पित कर रहा है।
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा में बढ़ोतरी करते हुए जेड कैटगरी की सुरक्षा देने का ऐलान किया था। इससे पहले लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की सुरक्षा जेड प्लस कर दी थी। जिसके बाद अब बिहार के डीजी अरविंद पांडेय ने बाबा बागेश्वर की सुरक्षा जेड प्लस करने की मांग कर दी थी। लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें वाई कैटररी की सुरक्षा प्रदान की है।