Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है
20-Dec-2022 09:05 AM
PATNA : बिहार से चलने वाली 8 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में सगौली मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण का काम चल रहा है। यही वजह है कि 19 दिसंबर से 27 दिसंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द तो कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। इस दौरान 28 दिसंबर तक आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 30 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने जानकारी दी है कि समस्तीपुर मंडल में सगौली मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण के कारण 7 ट्रेनों को भी पुनर्निधारित कर चलाया जाएगा जो ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं, कई ट्रेनें कैंसिल भी की गई है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
105209 रक्सौल-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल 23 से 27 दिसंबर तक, 05210 नरकटियागंज-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेल 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक, 05258 नरकटियागंज मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक, 05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक, 05260 नरकटियागंज मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, 05261 मुजफ्फरपुर रक्सौल पैसेंजर स्पेशल 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक।
इन ट्रेनों का रूट बदला
23 दिसंबर को 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल वाया गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर चलेगी, 26 दिसंबर को 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर चलेगी, 21 दिसंबर को 12212 आनंद विहार- मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस वाया नरकटियागंज-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर चलेगी, 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी सिकटा नरकटियागंज चलेगी, 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 13021 हावड़ा-रक्सौल मिचिता एक्सप्रेस वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल चलेगी, 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रक्सोल हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस वाया रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर चलेगी, 25 दिसंबर और 27 दिसंबर को 14015 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस वाया रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर चलेगी 23 दिसंबर और 25 दिसंबर को 14016 आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस वाया मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी-रक्सौल चलेगी, 26 दिसंबर को 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्स वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर चलेगी, 23 दिसंबर को 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्स. वाया गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर चलेगी।