ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

बिहार से बड़ी खबर: ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में दो बच्चे शामिल

बिहार से बड़ी खबर: ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में दो बच्चे शामिल

09-Apr-2024 11:37 AM

By First Bihar

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है। जहां ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना मैरवा रेलवे स्टेशन के पास की है।


प्राप्त  जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर स्थित मैरवा स्टेशन के समीप स्थित लक्ष्मीपुर की है। दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। गेहूं काटने के बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी, तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए।


दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की। जिसके बाद वे दोनों भी ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे दोनों महिला और दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चारों मृतक लक्ष्मीपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं। उधर, रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। रेल पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।