ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार से बड़ी खबर: बंद घर में जल कर तीन भाई-बहन की संदिग्ध...

बिहार से बड़ी खबर: बंद घर में जल कर तीन भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पिता की हालत नाजुक

17-Feb-2024 12:22 PM

By First Bihar

KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में बंद घर में जल कर तीन भाई-बहन के दर्दनाक मौत हो गई जबति पिता गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों में दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। गंभीर रूप से झुलसे पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना कदवा थाना क्षेत्र के जाजा गांव दास टोली की है।


मृतक बच्चों की पहचान दास टोली निवासी दिनेश दास के बेटे राजा, शुभांकर और बेटी रिंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश को शराब पीने की बुरी लत थी। पति की नशे की लत से परेशान होकर दिनेश की पत्नी रूपजनी पति और बच्चों को छोड़कर चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से दिनेश काफी परेशान रहता था।


शुक्रवार की रात दिनेश और उसके तीनों बच्चे कमरे मे सो रहे थे इसी दौरान ग्रामीणों ने घर में आग देखा। भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया हालांकि तबतक तीनों बच्चों की झुलसकर मौत हो चुकी थी और पिता दिनेश बुरी तरह से झुलस गया था। आनन-फानन में झुलसे दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया है।


ग्रामीणों मे आशंका जताई है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिनेश ने तीनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने की नीयत से घर में आग लगा दी होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने FSL की टीम को मौके पर बुलाया है। घर को सुरक्षा घेरे में रखा गया है ताकि साक्ष्य नष्ट न हों। पुलिस घर से फरार पत्नी रूपजनी की भी तलाश में जुटी है।