ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा

21-May-2022 12:16 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के दादर मंडी इलाके की है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से बचाया और उसे थाने ले गई।


बताया जा रहा है कि दादर मंडी इलाके में शनिवार की सुबह आरोपी युवक एक छात्रा को अपने झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए लोगों ने आरोपी का हाथ पैर बांधकर उसे पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों के चंगुल से बचाकर अपने साथ ले गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद थी। आरोपी की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।