ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: हादसे की शिकार हुई स्कूली बस, 14 बच्चे घायल; डंफर को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलटी

11-Nov-2023 12:38 PM

By First Bihar

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसे के वक्त बस में 14 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सभी 14 बच्चों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया-डोभी मार्ग पर एम्स के पास की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एम्स के पास डंफर को साइड देने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है हालांकि गनीमत की बात रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं है, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑपरेटिव स्कूल की बस को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं और हालात की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस बस को थाने ले गई है और स्कूल प्रबंधन के लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित है, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।