ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

बिहार: स्कूल से लौट रही मासूम के साथ हैवानियत, पड़ोसी शख्स ने घर ले जाकर किया गंदा काम

07-Dec-2023 06:26 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक अधेड़ शख्स ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हैवानियत की घटना बखरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि 10 साल की नाबालिक बच्ची बुधवार को स्कूल से घर लौट रही थी, तभी उसके पड़ोस के रहने वाले 60 वर्षीय जगदीश महतो उर्फ जागो महतो ने उसे दबोच लिया और अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन रेप की घटना को अंजाम दे डाला। किसी तरह से बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन दंग रह गए।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद बखरी थाने की पुलिस गांव पहुंची और पूछताछ करने के बाद आरोपी जगदीश उर्फ जागो महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां दोनों का जांच कराया गया है। 


पूरे मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह बखरी थाना पुलिस को एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। पुलिस आरोपी जगदीश ऊर्फ जागो महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।