धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
23-Mar-2024 10:30 AM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: आगामी 25 मार्च को हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली के त्योहार से पहले हर जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में बगहा के संस्कृत स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां जमकर अश्लीलता परोसी गई।
दरअसल, रामनगर थाना के सामने स्थित श्री प्रेम जननी संस्कृत विधालय परिसर में होली मिलन सह संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में डीजे के साथ साथ बार बाला के डांस की व्यवस्था की गई थी। देर रात महफिल सजी और बारा बालाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी और देर रात तक लोग बार बाला के साथ साथ झूमते रहे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। डीजे और अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है बावजूद इसके होली मिलन समारोह के नाम पर लोगों को जमावड़ा लगा रहा। देर रात तक कार्यक्रम में अश्लीलता परोसी गई। मौके पर रामनगर नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों समेत कई गणमान्य भी उपस्थित रहे। थाने के पुलिस पदाधिकारी भी मंच पर दिखे।
बिहार: संस्कृत स्कूल में बार बाला का डांस, होली मिलन में परोसी गई अश्लीलता; पुलिस वाले भी झूमे#Bihar #BiharNews pic.twitter.com/CBMDHfssRz
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 23, 2024