Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
07-Feb-2022 11:35 AM
GOPALGANJ : इस वक्त की बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है जहां गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बच्चों को स्कूल लेकर जा रही पिकअप वैन, बस और ट्रक समेत चार गाड़ियां आपस में ही टकरा गयी. जिसके बाद स्कूल वैन पर लोडेड ट्रक गिर गया, जिसमें दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी, वही छह बच्चे घायल हो गये.
घटना गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के पास एनएच-27 पर हुआ. बताया जा रहा है इस हादसे में शिकार हुए स्कूली बच्चे शिवमंगल शिशु ज्ञान मंदिर जोगिरहां स्कूल के है. मृत बच्चे की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बनकट गांव के निवासी हृदया प्रसाद के पुत्र बालवीर कुमार के रूप में की गयी है. फिलाहल घायल बच्चों की पहचान नहीं हो पायी है.
मिली जानकरी के अनुसार पिपरा से एक पिकअप वैन बच्चों को लेकर जोगिरहां शिवमंगल शिशु ज्ञान मंदिर स्कूल में जा रहा था. जहां कुहासा होने की वजह से NH-27 पर मधुबनी गांव के पास स्कूल वैन, ट्रक, बस समेत चार गाड़ियां आपस में टकरा गयी. हादसे में लोडेड ट्रक बच्चों से भरी स्कूल पिकअप वैन पर जा रही. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पिकअप वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया. वही हादसे में ट्रक का एक ड्राइवर और दो खलासी भी घायल बताये जा रहे हैं.
वहीं परिजनों ने ड्राइवर की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएच-27 से किनारे किया. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही है. हादसा कुहासा की वजह से हुआ