ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: एसबीआई का ATM काट कर 23 लाख से अधिक की चोरी, SIT का हुआ गठन

01-Feb-2024 12:45 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में शातिर चोर एटीएम को अपना निशाना बना रहे हैं। चोर खासकर उन एटीएम को निशाना बना रहे हैं जहां गार्ड की तैनाती नहीं है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां चोरों ने एसबीआई के एटीएम को अपना निशाना बनाया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया की है।


दरअसल, ठंड का फायदा उठाकर शातिर चोर चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया में चोरों ने बुधवार की देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर की मदद से काट कर उसमें रखे 23 लाख 51 हजार 600 रुपए चुराकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग दंग रह गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ हथुआ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन गया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार में एक साथ तीन जगह चोरों ने एटीएम को निशाना बनाया है। गोपालगंज के अलावा छपरा और वैशाली में भी इसी तरह की वारदात हुई है।