ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / बिहार : शौचालय करने निकले चाचा को भतीजे ने मारी गोली, 10...

बिहार : शौचालय करने निकले चाचा को भतीजे ने मारी गोली, 10 धूर जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

08-Aug-2023 01:04 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां 10 धुर जमीन को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर घायल कर डाला है। जिसके बाद इस घटना को लेकर अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में 10 धुर जमीन को लेकर हुए विवाद में भतीजा ने चाचा को गोली मार दी। जख्मी चाचा को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान सातनपुर गांव के सत्यनेश्वर शाह के पुत्र रंजन प्रसाद के रूप में की गई है। ‌‌मामला जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव का बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, रंजन रात करीब 1 बजे वह शौचालय गया था। इसी दौरान उसके भाई उमेश शाह का पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ मुन्ना खड़ा था। मुन्ना ने उसे रोकते हुए कहा कि आपके परिवार के द्वारा जो जमीन दी गई है वह मुझे वापस करें।जब रंजन ने उसके हाथ में पिस्टल देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब वह पिस्टल को पकड़ना चाहा कि मुन्ना ने उसे पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ के बाजू पर जा लगी। गोली की आवाज पर जुटे आसपास के लोगों ने रंजन को तत्काल समस्तीपुर शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। 


इधर, इस घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। उजियारपुर थान अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है आरोपी अभी घर से फरार बताया गया है।